Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंत्रोचार के साथ भगवान का हुआ अभिषेक

मंत्रोचार के साथ भगवान का हुआ अभिषेक

खेकड़ा, बागपत। कस्बे के भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को शांति विधान में भगवान का मंत्रोचार के साथ अभिषेक कराया गया। ब्रहमचारिणी कल्पना दीदी ने विधान के महत्व को बताया।
शांति विधान प्रातः सात बजे भगवान की वंदना के साथ शुरू हुआ। भगवान शांतिनाथ का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। नित्य नियम पूजा के बाद शांति विधान का अनुष्ठान हुआ। ब्रहमचारिणी कल्पना दीदी ने विधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि विधान में शामिल धर्मावलम्बियों के बडे से बडे दुख भगवान दूर करते है। परिवार में खुशहाली, सुख शांति कायम होती है। विधान में दीपक जैन, वीरेन्द्र जैन, शुभम जैन, अनिकेत जैन, अजित जैन, रूचि जैन, मधु जैन, त्रिशला जैन, उषा जैन आदि शामिल रहे। विधान 16 दिनों तक चलेगा।