Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं कार्यवाही चाहिए

व्यापारियों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं कार्यवाही चाहिए

फिरोजाबाद। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर के व्यापारी नेताओं की बुधवार को नगर निगम में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के साथ काफी देर वार्ता हुई। वार्ता में व्यापारी नेता नगर आयुक्त के आश्वासन से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जल्द ही नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। बैठक में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियो ने कुछ दिन पूर्व महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया था। इसी को लेकर नगर आयुक्त द्वारा बुधवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई गई थी। व्यापारियो ंने बताया कि नगर आयुक्त हमेशा की तरह आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे है। संगठन इसको और स्वीकार नहीं करेंगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर आयुक्त ने जो आश्वासन दिया है, उसे वह संतुष्ट नहीं है। अगर जल्द ही उनकी मांगों के अनुसार कार्यवाही नहीं हुई, तो संगठन महानगर अध्यक्ष के आने के बाद नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव दादा, महामंत्री चंचल गोयल, पवन दीक्षित संघर्ष समिति संयोजक, सहसंयोजक अर्जेश उपाध्याय, युवा चेयरमैन सुभाष यादव, युवा अध्यक्ष अनिल गुप्ता अमीना, राकेश बाबू शर्मा, भानू उपाध्याय, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।