Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगरा किला स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

आगरा किला स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा, तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा, अमित आनंद के निर्देशन में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगरा किला स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आगरा किला स्टेशन से गुजरने वाली 12180, 19038, 14853, 09111, 03008, 01914, 09277, 14313 और 15056 गाड़ियों की जाँच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 35 यात्रियों से कुल ₹14,565/- का जुर्माना वसूला गया। अनधिकृत यात्रा करने वाले 16 यात्रियों से ₹6,015/- और गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले 10 यात्रियों से ₹1,200/- वसूल किए गए। इस प्रकार कुल 61 यात्रियों से ₹21,780/- का जुर्माना वसूल किया गया।
इस चेकिंग अभियान में घनश्याम मीना, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा किला, लहरी राम मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा किला, चरण सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक/आगरा किला और अन्य टिकट जांच कर्मचारी शामिल थे।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांचें मंडल में निरंतर की जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर और निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।