Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया

कांग्रेसियों ने शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया

रायबरेली। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत अभय त्रिवेदी के संयोजन में आर.के. पुरम न्यू राना नगर में वृक्षारोपण किया गया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, जिस गति से पेड़ों की कटाई हो रही है, उससे दुगना गति से हमें पेड़ो को लगाना होगा, तभी हम अपने जीवन को बचा सकते है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम, मनोज मिश्रा, सै.अरशद अली, विजय पटेल सहित उपस्थित लोगों ने यह प्रण किया कि न सिर्फ हम सभी को पेड़ लगाना है, बल्कि उन लगाये गये पेड़ों का वर्ष भर संरक्षण भी करना है ताकि पेड़ लगाने का मकसद पूरा हो सकें।