Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का किया पुतला दहन

कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का किया पुतला दहन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेता संस्कारों से कोसों दूर हैं। यह लोग सदैव अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जनता के बीच इनका चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल के विषय में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसकी हम सभी कांग्रेसजन निंदा करते हैं और इसका जवाब आगामी चुनाव में भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं को देगी। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं और अनर्गल भाषा का उपयोग कर रहे हैं। पुतला दहन करते समय पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चांदं कुरैशी, एनएसयूआई के अध्यक्ष यश दुबे, फिरोजाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजोरिया, एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शोएब अंसारी, सेवा दल के जिलाध्यक्ष नौशाद कुरेशी, वकार खालिक, सेवादल नगर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन गांधी, जिला सचिव खजांची दिवाकर, राजीव शर्मा, रामकुमार रावत, रोहित यादव, मयंक शर्मा, चंद्रकांत यादव, फहीम आदि लोग उपस्थित रहे।