Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रात भर धरना देने के बाद भी नही हटाये गये थानाध्यक्ष……. भाजपा की धुली

रात भर धरना देने के बाद भी नही हटाये गये थानाध्यक्ष……. भाजपा की धुली

portal head web news2एक घण्टा कमरे में जनप्रनिधियों के साथ बैठे एसपी सिटी उसके बाद धरना हुआ खत्म
जांच कर दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही- राजेश कुमार सिंह
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसैना में धरने पर रात भर बैठे भाजपा विधायक डा0 मुकेश वर्मा की पुलिस के आगे एक नही चल सकी। लगभग 14 घण्टे धरने पर बैठने के बाद भी निराशा हाथ लगी, एसपी सिटी ने कहा आप की शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। झुठे आरोपो के आधार पर थानाध्यक्ष को नही किया जा सकता तत्काल प्रभाव से निलम्बित।
थाना मटसैना में विगत रात्रि में शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा अपने दर्जनो समर्थकों के साथ एक अभियुक्ता का छुडाने को लेकर धरने पर बैठ गये। लेकिन पुलिस कार्यवाही व सत्यता को जानने के बाद अपने विचारो में परिवर्तन करते हुए, थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह पर क्षेत्र में अवैघ खनन, जुआ सट्टा, अवैध कार्य कराने का आरोप लगाते हुए। थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे। लेकिन सत्यता के आगे किस की चलने वाली है। लगभग 14 घण्टे घरना चलने के बाद एक घण्टा कमरे में बैठे कर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने जन प्रतिनिधियों के बीच बैठ कर वार्ता करने के बाद बाहर आकर पत्रकारों को बताया कि नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा0 मकेश वार्ता पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायण यादव, अरविन्द पचैरी साथ कई भाजपा नेताओं की बातों को सुनने के बाद मिली शिकायतों की जांच मेरे द्वारा या मेरी बनायी टीम के द्वारा किया जायेगा। सत्यता सामने आने पर दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अपराधी को किसी भी हाल में नही छोडा जायेगा। उसके बाद जनप्रतिनिधि अपने कार्यकर्ता के साथ जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए थाने से बाहर निकल गये।