Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकली विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा

धूमधाम से निकली विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। नगर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुजायमान हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगरवासियों ने विधि-विधान से विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर, विसर्जन यात्रा निकाली। विध्नहर्ता भगवान गणेश का यमुना किनारे बने कुशमंडनी कुंड में पुलिस प्रशासन और यमुना निगरानी समिति के सदस्यों की देखरेख में विसर्जन किया गया। भक्तगण गणपत्ति बप्पा मोरिया के जयकारें लगा रहे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार सरिता, कानून गो एवं लेखपाल प्रेमपाल सिंह, धर्मेंद्र यादव, आशीष परासर लेखपाल, यमुना निगरानी समिति के भगवानदास शंखवार, नीतीश अग्रवाल जैन, विवेक कन्हैया तिवारी, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, सुनील दत्त गुप्ता, विनेश भाई, रविता गुप्ता, मीनू अग्रवाल, राधिका गौतम, रिंकी उपाध्याय, सतीश प्रजापति, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।