Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

» अगली सरकार बनने तक वह दिल्ली की देखभाल करूंगी- आतिशी
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। “मुझे इस बात का दुख भी है कि आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफ़ा दे रहे हैं। मैं आज दिल्ली की दो करोड़ जनता की तरफ़ से यही कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।” यह टिप्पणी मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल की उत्तराधिकारी चुनी आतिशी की है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, ‘‘जब तक मैं सीएम हूं, मेरा एक ही मकसद है और वह है अरविंद केजरीवाल को दोबारा सीएम बनाना है। उन्होंने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करुंगी।’’ केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की भविष्यवाणी पहले ही जन सामना ने की थी।
आतिशी के तौर पर दिल्ली जल्द ही अपनी सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री का स्वागत करेगी। आतिशी को निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह लेने के लिए मनोनीत किया गया है। यह दो प्रमुख महिला नेताओं शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज की विरासत का अनुसरण करता है, जिन्होंने राजधानी के शासन पर महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है।
मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली (42) आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा जताया। मुझे जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से दिल्ली के लोग दुखी हैं। मुझे दुःख है कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे रहे हैं। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल की वापसी उनकी सरकार और आप के सभी विधायकों का लक्ष्य होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ‘अपने बेटे, अपने भाई को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं’। नई मुख्यमंत्री ने आतिशी ने कहा- ‘दिल्ली में केवल एक ही मुख्यमंत्री है…और वह केजरीवाल हैं।’ शराब नीति मामले में जमानत पर रिहा होने के चार दिन बाद नाटकीय घटनाक्रम खत्म हुआ। श्री केजरीवाल ने अपने इस्तीफे सौंपने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से उनके आवास पर मुलाकात की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के नाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करने के कुछ ही देर बाद विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, आज विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अगले चुनाव तक, जो हम अक्टूबर या नवंबर में कराना चाहते हैं, तब तक आतिशी के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री होने की जिम्मेदारी होगी।
आतिशी को आप विधायक दल का नेता भी चुना गया है। केजरीवाल ने अपने आवास पर आयोजित आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को चुना। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। आप विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि दिल्ली की जनता उन्हें बधाई दे। मैं नहीं चाहतीं कि दिल्ली की जनता मुझे बधाई दे। यह दुखद दिन है जब दिल्ली के चहेते मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ रहा है। मैं दिल्ली की जनता से आग्रह करूंगी कि आगामी चुनावों में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चुनें।
इस बीच, मुख्यमंत्री निवास पर विभव कुमार के साथ मारपीट के खिलाफ आरोप गलाने वाली आप की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी को सीएम बनाए जाने पर उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दाेष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया गया था। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!’
दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के साथ ही इसके साथ जुड़ी हैं। साल 2013 में जब पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो ड्राफ्ट करने के लिए कमेटी की सदस्य बनाईं गईं बाद में उन्होंने स्कूलों के लिए नीतियां बनाई और उसको धरातल भी उतारा।
आतिशी के पति प्रवीण सिंह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए हैं। प्रवीण सिंह आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं और फिर आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है। उन्होंने करीब 8 साल तक कॉर्पाेरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद वह सोशल सर्विस में उतर गए। सार्वजनिक तौर पर वह बहुत कम नजर आते हैं।
शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप संयोजक ने दिल्ली सरकार के मुखिया के रूप में रविवार को पद छोड़ने की घोषणा की थी। जमानत की शर्तों ने केजरीवाल को कागजात पर हस्ताक्षर करने जैसे आवश्यक कर्तव्यों को करने से रोक दिया। केजरीवाल ने फरवरी 2025 में होने वाले चुनावों को नवंबर में कराने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री मनोनीत होने के तुरंत बाद आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और ष्यह पार्टी और दिल्ली के लोगों के लिए एक भावनात्मक क्षण है। आतिशी ने कहा अरविंद केजरीवाल की अगली सरकार बनने तक वह दिल्ली की “देखभाल करूंगी।