Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगाः पवन दीक्षित

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगाः पवन दीक्षित

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक होटल कांता ने संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने पंडित अखिलेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही नियुक्ति पत्र सौंपा है। वहीं रुपिका दीक्षित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा उद्योग व्यापार मंडल की टीम बहुत अच्छी है। सभी अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता है। इस संगठन को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी। मैं तन, मन, धन से मदद करूंगा। कुछ पदाधिकारियों शिकायत की गई थी कि प्रशाशन द्वारा व्यापार बंधु की बैठक की सूचना नही आती है। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर इस समस्या का निदान कराया जायेगा। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन दीक्षित ने कहा की गलत काम का साथ नहीं देंगे, लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में समझाया जायेगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार हर जगह किया जाएगा। पूरे जिले में बाजार कमेटियां गठित की जाएगी। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सूरज पाल बघेल, धीरज पराशर, उमेश शर्मा, गुड्डा पहलवान, सुनील कुशवाहा, परशुराम गुप्ता, रबिता गौरव गुप्ता, मुनब्बर खान, रुचि चतुर्वेदी, विनय विद्यार्थी, अनुराग रावत, मनोज कुशवाहा, मनीष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।