Monday, October 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका में सजा माँ दुर्गा का दरबार महिलाओं ने किया डाण्डिया

आरेडिका में सजा माँ दुर्गा का दरबार महिलाओं ने किया डाण्डिया

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के आवासीय परिसर में दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा पूजा का उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आरेडिका में यह छठी माँ दुर्गा पूजा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करके कारखाने के विकास एवं कॉलोनी में शान्ति के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर माँ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं जैसे- डाण्डिया नृृत्य, ढांक बंगाली नृत्य, रंगोली, पेन्टिग, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता बाल नृत्य, महिला नृत्य का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया, एक ओर किसी ने नृत्य कला के माध्यम से दर्शकों को मोहित किया। वहीं दूसरी ओर रंगोली एवं पेन्टिग में भी बच्चों ने अपनी कल्पनाओं में रंग भर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने प्रथम दिन माँ दुर्गा की आरती की एवं बताया कि, इस प्रकार के सांस्कृृतिक आयोजनों से समाज के लोगों को एक दूसरे की संस्कृतियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त होता है। आरेडिका में कई राज्यों के लोग निवास करते हैं तथा उनके सभी उत्सव भी मनाए जाते हैं, जिसमें सभी लोग सहभागिता करते हैं। भारत विविधताओं से भरा देश है आरेडिका कॉलोनी में सम्पूर्ण देश के दर्शन हो जाते हैं। यही इस देश की अनेकता में एकता की निशानी है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर एन तिवारी ने बताया कि आयोजित उक्त कार्यक्रम में आरेडिका माँ दुर्गा पूजा समिति के सदस्य नैब सिंह, अशीष श्रीवास्तव, महेश शर्मा, रोहित रंजन, सुमन मिश्रा, गुडडू कुमार, आदि के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन की व्यवस्था की जा रही है।