Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमरे के अंदर सरिया पर लटका मिला विवाहिता का शव

कमरे के अंदर सरिया पर लटका मिला विवाहिता का शव

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के गांव गढ़ी में एक विवाहिता ने कमरे के अंदर सरिया के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पुलिस को लटका हुआ मिला। मृतका की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है। घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ भी की है।
जिला एटा के थाना मलावन के गांव दौलतपुर निवासी सुनील कुमार ने दो वर्ष पूर्व अपनी 25 वर्षीय बेटी प्राची की शादी गांव गढ़ी निवासी नीटू सिंह के साथ की थी। उन पर 10 माह का एक बेटा है। पति-पत्नी में खाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद प्राची अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंदी बंद कर ली। इसे देख पति पीछे-पीछे दरवाजे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था और कोई आवाज नहीं आई। जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव सरिया के कुंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया की विवाहिता ने पति से विवाद होने के बाद आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।