मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गई। पुलिस ने महिला क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Home » मुख्य समाचार » गिलट की पायल बनाते समय आक्सीजन सिलेंडर फटा, देवरानी की मृत्यु, जेठानी व भतीजा घायल