Wednesday, March 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा मनाऐगी 24 मार्च से 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान

भाजपा मनाऐगी 24 मार्च से 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सकुशल आठ वर्ष की उपलब्धियों और उत्सव अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर जिला कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 24 मार्च से 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान 24 मार्च से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न प्रकार के जनपद में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसकी कार्य योजना की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों के संयोजक व सह संयोजक बनाये गए हैं। 25 मार्च को जिला स्तर पर एक प्रेसवार्ता, 27 मार्च को विधानसभा स्तरीय सरकार का रिपोर्ट कार्ड के साथ अभियानों के शुभारंभ किया जाएगा। 25, 26, 27 मार्च को लाभार्थी मेला वन-डिस्ट्रिक्ट, वन-प्रोडक्ट स्टॉल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 28, 29 व 30 मार्च को घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत योगी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां का प्रचार प्रसार करेंगे। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। विधानसभा स्तर पर योगी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां पर एक विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जनपद में सरकार की प्रमुख योजनाओं के विचारों प्रसार हेतु विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, महिला जनसंपर्क अभियान, इफ्लुएंसर मीट (सोशल मीडिया), 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज, हनुमन्त सिंह बघेल, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र सिंह, राजेश चौहान, राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवशंकर शर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अतुल शुक्ला, गोपाल कृष्ण सिंह, महिपाल निषाद, दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, देवेन्द्र बेनीवाल, मुकेश धामा, देशदीपक चौहान, विनोद प्रताप सिंह, धर्मेंन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, ज्योति गुप्ता, धर्मेंद्र तेनगुरिया, ओमेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।