हाथरस। प्रदेश के उत्थान, उन्नति और जनकल्याण के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी आदित्यनाथ सरकार के सेवा, सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्ष पूरे होने तथा हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज वसुंधरा एंक्लेव स्थित विधायक आवास पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर का चांदी का मुकुट पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अंजुला सिंह माहौर ने योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे घर-घर जाकर आम जनमानस को सरकार की योजनाओं और कार्यों से अवगत कराएँ। इस उत्सव में पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, योगेश कुमार, आकाश सिंह, संजय सक्सेना, विवेक रावत, प्रशांत शर्मा, हिमांशु कौशिक, राजेश कुशवाहा, पुनीत कुमार शर्मा, विपुल लोहाड़िया, रजत अग्रवाल, मोहन पंडित, अमरीश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कश्यप, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, शिवदेव दीक्षित, मनोज कुमार शर्मा, अनंत सोलंकी, विष्णु बघेल, धर्मेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र सिंह राना सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सरकार और विधायक की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकता और संकल्प को भी दर्शाता था।