Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैदपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 वारन्टी भेजे जेल

बैदपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 वारन्टी भेजे जेल

एक अवैध शराब बेचने वाला भी धरा गया
पुलिसिया कार्यवाही से आपराधिक तत्वों में हड़कंप
सैफई, इटावा, सुघर सिंह। थाना वैदपुरा पुलिस ने आठ वारन्टी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बैदपुरा सतेंद्र सिंह ने बताया आज अभियान चलाकर 8 वारंटी गिरफ्तार किये गए जिनके नाम रामप्रकाश पुत्र गोकुल प्रसाद, गीतम पुत्र रामप्रकाश, रोशन पुत्र रामप्रकाश निवासीगण वैदपुर, रामौतार पुत्र बटेश्वरदयाल, सुभाष पुत्र बटेश्वरदयाल, विजय सिंह पुत्र बटेश्वरदयाल, अनिरुद्ध पुत्र विजय सिंह निवासीगण सियापुरबाबू, प्यारेलाल पुत्र रामफल निवासी नगला बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा कुलप पुत्र जगन्नाथ निवासी फुलापुर, उदयवीर पुत्र कमलेश निवासी बैदपुरा, कमलेश पुत्र बाबूराम निवासी बैदपुरा को मिनी गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। इसके अलावा भगवान सिंह पुत्र गोरेलाल निवासी रामेत, रामबरन पुत्र भगवान सिंह निवासी रामेत, श्यामबरन पुत्र भगवान सिंह निवासी रामेत के खिलाफ यू पी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है।
शराब समेत युवक पकड़ा
एक अन्य अभियुक्त जिलेदार पुत्र रघुबर दयाल निवासी जैतीया थाना वैदपुरा को 120 पौआ अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।