Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधान सभा निर्वाचन 2017 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विधान सभा निर्वाचन 2017 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

हाथरस, नीरज चक्रपाणि । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के आदेशानुसार आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिये जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अली हसन कर्नी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिये मैनपावर मैनेजमेन्ट हेतु मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैै। ईवीएम मैनेजमेन्ट हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यातायात व्यवस्था हेतु उप जिलाधिकारी सासनी ओमवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) राजेश कर्दम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण व्यवस्था हेतु परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला एवं प्रवक्ता एमजी पाॅलिटेक्निक राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान/मतगणना हेतु लेखन सामग्री, प्रपत्र की व्यवस्था हेतु उप निदेशक कृषि राम प्रताप एवं जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन व्यय लेखा हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पे्रक्षक व्यवस्था हेतु आबकारी अधिकारी हुकम सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा प्रबन्धन (शान्ति व्यवस्था वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, जनपद सुरक्षा योजना) हेतु पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतपत्र व्यवस्था हेतु बंदोवस्त अधिकारी चकबन्दी लालता प्रसाद अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबन्धन हेतु जिला सूचना अधिकारी यतीश चन्द्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कम्प्यूटराईजेशन हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुमेश कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वीप हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। माॅनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन प्लान/मानचित्र हेतु अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विजय कुमार दौहरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पोस्टल बैलट पेपर प्रबन्धन ईडीसी हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वल्नेरेबिलिटी मैपिंग हेतु उपजिलाधिकारी हाथरस राकेश कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी सासनी ओमवीर सिंह, उपजिलाधिकारी सादाबाद अभिषेक कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी सिकन्दराराऊ केहरी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सूचना प्रबन्धन हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुमेश कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। टैन्ट, फर्नीचर, विद्युत, ध्वनि व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी डीसी गुप्ता एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय (ग्रामीण) नसीर अहमद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।