Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं.दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बंटे पुरस्कार

पं.दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बंटे पुरस्कार

कानपुर, जन सामना संवाददाता। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दीवर्ष के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें 13500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमे से 9575 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। कॉपिया जांचने के बाद प्रथम दिवतीय और तृतीय श्रेणी में आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी, जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, भाजपा जिलामंत्री संजय कटियार, प्रतियोगिता के जिला संयोजक प्रबोध मिश्र प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।




झूंठा इतिहास पेश किया :प्रकाश शर्मा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की आजादी के बाद सिर्फ एक ही परिवार का इतिहास बताते हुये फरेबी गुणगान किया जाता रहा। देश के क्रांतिकारी शहीदों के नाम को इतिहास से मिटाने का कार्य किया गया। गुरु गोविन्द सिंह जिन्होंने अपने दो बेटे खोये जिनको जिन्दा दीवार मे चुनवा दिया गया ऐसे बलिदान को चाटुकार इतिहासकारों ने मिटाने का कार्य किया। प्रतियोगिता के जिला संयोजक प्रबोध मिश्र ने प्रतियोगिता को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उसमे लगे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और आभार जताया। जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने प्रतियोगी विद्यार्थियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुखता से डॉ0 वीना आर्या, प्रमोद बॉर्डर, शिवशंकर सैनी, शिवराम सिंह, राजेश श्रीवास्तव, बैभव शुक्ला, महेंद्र सिंह चौहान, अनिता दीक्षित, अजय शर्मा, गोपाल गुप्ता, महेंद्र मिश्रा आदि रहे।