Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने किया अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत

सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने किया अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत

पेट्रोल डीजल जीएसटी में लाने की मांग उठी
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पूर्व प्रवक्ता और उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आज व्यापारियों ने एक बैठक का आयोजन कर कलक्टरगंज में भव्य स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने अभिमन्यु गुप्ता को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर से जुड़े व्यापारियों ने कलक्टरगंज में 51 किलो की माला और सिरोपा के साथ अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत किया और अभिमन्यु गुप्ता के साथ व्यापारी समाज में संघर्ष का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा की व्यापारी राजनीति में अभिमन्यु गुप्ता शुरू से सक्रिय हैं और व्यापारी समाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहा की प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने से कानपुर के व्यापारियों की आवाज अब मजबूती से उठाई जाएगी। संजय बिस्वारी ने कहा की विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों के बीच कड़ी मेहनत की थी। नोटबंदी, जीएसटी आदि के विरोध में अभिमन्यु गुप्ता की भूमिका कानपुर में बेहद अहम थी। मनोज सोनी ने कहा की चुनाव के बाद आभिमन्यु गुप्ता ने नेतृत्व में बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर कानपुर में व्यापरियों को जोड़ने का काम किया गया।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस मौके पर सभी को धन्यवाद देते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा विधायक नितिन अग्रवाल को उन पर भरोसा दिखाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की वे अखिलेश यादव, नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के नाम और चेहरे पर व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगे। अभिमन्यु ने कहा की व्यापारी वर्तमान सरकार की नीतियों से बर्बादी की कगार पर खड़ा है और अब व्यापारी को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापारी जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। अभिमन्यु ने कहा की आज पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तक ने कह दिया की भाजपा की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चैपट हो चुकी है। अभिमन्यु ने मांग रखी कि पेट्रोल डीजल जीएसटी में लाया जाए। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नासमझी से लागू की गई नोटबंदी और जीएसटी से देश को नुकसान और चीन, पाकिस्तान को फायदा हुआ है। व्यापारियों ने चीन, म्यांमार और पाकिस्तान के पूर्ण व्यापारिक बहिष्कार की शपथ भी ली। स्वागत करने वालों में हरप्रीत सिंह बब्बर, संजय बिस्वारी, जिब्रील अली, मनोज सोनी, जफर अहमद, जितेंद सिंह संधू, मो शाहरुख, मनीष गंगवानी, नितिन सिंह, सवी गांधी, बॉबी सिंह, विभोर शर्मा, सुनील प्रजापति, संजय कुमार, उपेंद्र दुबे, शब्बीर अंसारी, आतमंजीत सिंह, राहुल यादव, फैसल जमाल, विकास थापर, मनमोहन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, करन सिंह, कामता प्रसाद द्विवेदी, संजय कुमार, उदय द्विवेदी आदि लोग मौजूद थे। छायाकार: नीरज राजपूत