Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर चिड़ियाघर स्थानांतरित किए गए कछुए

कानपुर चिड़ियाघर स्थानांतरित किए गए कछुए

2016-11-29-02-ravijansaamna
साल (बाटागुर कछुआ) प्रजाति

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। साल (बाटागुर कछुआ) प्रजाति के 20 कछुओं को आज टर्टल सर्वाइवल एलाएंस (टी0एस0ए0) के चम्बल कछुआ केंद्र से कानपुर चिड़ियाघर स्थानांतरित किया गया। साल प्रजाति उत्तर प्रदेश कछुओं की सबसे संकट ग्रस्त प्रजाति है तथा विश्व के 25 प्रमुख लुप्तप्रायः कछुओं में सूचिबद्ध है।पर्यावासों में क्षति, तथा अंधा धुंध शिकार के कारण यह तमाम नदियों से विलुप्त हो गया है एवं अब सिर्फ सम्बल नदी में पाया जाता है। चम्बल नदी में टी0एस0ए0 एवं उत्त्र प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग इस प्रजाति के सरंक्षण के लिए वर्ष 2006 से परियोजना चला रहा है जिसके अन्तर्गत इन्हें पाला गया था। इस प्रजाति का संरक्षित प्रजनन कर गंगा नदी के संरक्षित क्षेत्रों में विमोचन करने की योजना है। गंगा नदी के तट पर स्थित होने के कारण कानपुर प्राणि उद्यान इस प्रजाति के संरक्षित प्रजनन में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *