Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवदुर्गा में महाकाली की आराधना से सौ गुना फल मिलता है-रामेश्वर

नवदुर्गा में महाकाली की आराधना से सौ गुना फल मिलता है-रामेश्वर

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कमला बाजार ठाकुर केशव जी महाराज के मंदिर से बौहरे वाली देवी तक निकलने वाली काली मैया की विशाल शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने मैया की पूजा अर्चना कर, आरती उतारकर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक शिवम पचैरी, अभिषेक दीक्षित व चेतन शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय को 51 किलो की फूलों की माला, पट्टिका पहिनाकर व माँ जगदम्बे की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि नवदुर्गों में महाकाली की आराधना करने से सौ गुना लाभ मिलता है। महाकाली हमारे सारे दुख को दूर करती है। जो व्यक्ति महाकाली की आराधना करता है उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नही आता। हम सभी को माँ जगदम्बे व महाकाली की पूजा अर्चना करनी चाहिए। जिससे हमारे घर परिवार में सुख शांति बनी रहे। हम सभी को धार्मिक कार्यो में बढ़- चढ़कर रूचि लेनी चाहिए और धार्मिक कार्य करने से हमारा जीवन सफल होगा। रामेश्वर उपाध्याय ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त किया व सभी को शोभायात्रा की बधाई व शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर लव शर्मा, गोविन्द शर्मा, मनु शर्मा, पंकज, कृष्णा, मोनू शर्मा, भोला शर्मा व सौरव शर्मा आदि थे।