Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुतला दहन के बाद मैदान में गूजे जय श्रीराम के नारे

पुतला दहन के बाद मैदान में गूजे जय श्रीराम के नारे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान कोटला रोड पर श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के तत्वधान में चल रही रामलीला मंचन में आज भगवान राम द्वारा अंहकारी रावण का बध करने के बाद उसके अनुज राम भक्त विभीषण का राज्यभिषेक कार्यक्रम किया गया। रात्रि में आला के रूप में रामायण का गायन हुआ।
शहर में चल रही रामलीला महोत्सव के दौरान मैदान में रावण बध का आयोजन किया गया। रामचन्द्र द्वारा 35 फुट के बने रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के बाद उसमें से निकले पटाखों की आवाज से पूर रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गुजायेमान हो गया। रावण बध के बाद सुन्दर-सुन्दर आतिशवाजी आकाश में आवाज कर रही थी। राम लीला मंचन में सवसे पहले अहिरावण बध रावण वध के बाद सीता की अग्नि परीक्षा के बाद विभीषण का लका का राजा बनाया गया।



रामलील मैदान में हजारों की संख्या में शहर के साथ-साथ दूरदराज से आये दर्शन रावण के जलते पुतले को देख खुश हो रहे थे। रावण का बध होते ही लंका में बैठे स्वरूप मैदान छोड कर भाग निकले। वही राम की सेना में खुशी का महौल था। कमेटी के लोग भी जय श्रीराम के नारे जनता के साथ लगाते देखे गये।