Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दशहरा पर्व पर पटाखों को चलाकर लिया आनन्द

दशहरा पर्व पर पटाखों को चलाकर लिया आनन्द

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गली-गली में जलाया गया अहंकारी रावण का पुतला। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दशहरा पर्व में जलाया गया।
विजयदशमी पर्व को लोग विभिन्न प्रकार से मनाते है। लेकिन बच्चे भी इस पर्व को बडी-घूम-धाम से शहर की गलियों में मनाते देखे गये। अधिकांश क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चो की टोलियों रावण के पुतले को बनाकर एक बालक को राम का नाम देते हुए उसमें आग लगा देता है। रावण के पुतले में बन्द पटाखों की आबाज सुनकर शोर- मचाते हुए खुशिया मानते है। ऐसा ही दृष्य सांय होते ही अधिकाश शहर की गलियों में देखा गया। छोटे-छोटे बच्चो की टोलियां रावण के पुतले को लेकर खेतले कूदते आग लगाकर दशहरा पर्व मना रहे थे। नगर के पैमेश्वर गेट, आदर्श नगर छोटा चैराहा, दुली मौहल्ला, कोटला मौहल्ला आदि इलाकों में बच्चो द्वारा असत्य पर सत्य की जीत अंहकारी रावण का पुतला दहन किया।