Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा दक्षिण का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

भाजपा दक्षिण का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

कानपुर, जन सामना संवाददाता। पिछले सप्ताह श्यामनगर मंडल (छावनी विधानसभा क्षेत्र) में वार्ड 29 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से इन आयोजनों की कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर जनता तक सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याण के कार्यों को पहुंचाने और बताने का कार्य जरूर करते रहे ।
विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री दक्षिण भाजपा संजय कटियार जोकि श्यामनगर मण्डल के प्रभारी भी हैं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी ने जनता के बीच रहकर जिस प्रकार कार्य किया है वह सरहनीय है। आपकी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के दम पर ही प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनी है।



आप सभी आपसी मतभेदों से दूर रहकर आने वाले नगर निगम पार्षद चुनावों में आपमें से ही जिसभी कार्यकर्ता को टिकट पार्टी दे उसमे आपको सिर्फ कमल निशान को और मोदी जी को देखना है और कानपुर नगर निगम के 110 वार्डो में से कम से कम 80 -85 पार्षद जिताकर इतिहास बनाने का कार्य करना है । महामंत्री राकेश तिवारी ने भी उपस्थित भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कार्यकर्ता दीपू गुप्ता ने सभी नेताओं अनीता गुप्ता, संजय कटियार, राकेश तिवारी और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया को 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक वर्मा, गुड्डू बाजपेयी, अश्वनी साहू, चंदन सिंह राजावत, आकाश सिकरवार, संतोष त्रिपाठी, रामसमुझ गुप्ता, अम्बरीष जायसवाल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष आलोक वर्मा ने किया।