Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्यायें

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्यायें

जन सुनवाई का उद्देश्य पीड़ित पक्ष को न्याय मिले और दोषी को सजा: सीमा यादव
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सीमा यादव ने सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई की समीक्षा बैठक के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्यायें सुनीं तथा निराकरण के निर्देश दिए। सदस्य राज्य महिला आयोग सीमा यादव ने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा उन्हें सुगमता प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों में कतई लापरवाही न बरती जाए। प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा से जुड़ी कई हेल्पलाइन/टोलफ्री सेवाओं का संचालन कर रखा है। यह सेवा महिलाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं, किशोरियों से जुडे़ अनेकों लाभपरक योजनाओं भी संचालित की हैं जिनका लाभ निरंतर महिलाओं को मिल रहा है। जन सुनवाई का उद्देश्य पीड़ित पक्ष को न्याय मिले और दोषी को सजा मिले।
प्रदेश की महिला आयोग की सदस्य सीमा यादव ने उपस्थित शिकायतकर्ता महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझसे वार्ता या आयोग से पत्र व्यवहार कर सकती है। महिला आयोग की सदस्य को रूरा की युवती ने बताया कि उसको एक लडका निरंतर परेशान करता था हिम्मत करके उसके विरूद्ध रिपोर्ट लिखा दी है जो अब जेल में है परन्तु उसके घर वाले आये दिन धमकी देेते है कि जेल से छूटने के बाद तुमको देख लेंगे इस पर आयोग के सदस्य ने सीओ से कहा कि सुरक्षा की कार्यवाही करवायी जाये। एक महिला ने बताया कि उसका पति से आये दिन झगडा होता था जो कि पति शिक्षामित्र है परन्तु अब एच्छिक ब्यूरो से मामला सही करवा लिया है अब कोई दिक्कत नही है।




एक युवती ने बताया कि उसका पति दारू पीकर मारता पीटता है देवर भी परेशान करता है, नाजायज कार्यो के लिए दबाव डालता है मेरा एक बच्चा है जिसका व परिवार का पति और उसके परिजन कोई खर्चा भी नही देते है। लगभग 6 बार सुलहनामा भी हो चुका है परन्तु वह बार-बार सुलहनामा तोड देता है और अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है अब मै चाहती है कि मेरा और उसका अलगाव हो जाये। इस पर सदस्य ने कहा कि परिवार मुश्किल से बनते है थोडी बहुत परेशानियां आती है जिनका आपसी समझौते से हल किया जा सकता है। फिर भी कई समस्याओं के समाधान में अभी सकारात्मक संभावनायें है इस पर सीओ को निर्देश दिये कि फरियादी के पति को बुलाकर समझस्या का समाधान करा दे। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सीमा यादव ने पुलिस के अधिकारियों को जांचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद से आई कई अन्य महिलाओं ने भी अपनी-अपनी समस्यायें/शिकायतें सदस्य राज्य महिला आयोग को सौंपी। बैठक में अतरिक्त मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ एपी श्रीवास्तव, एडी सूचना प्रमोद कुमार, महिला थानाध्यक्ष दुर्गा धीमान, डा. नरेन्द्र सिंह, समाजसेवी आशुतोष त्रिवेदी, राहुल चौरसिया, मोहन सिंह, जतिन पटेल, धीरू पटेल ने महिला उत्पीडन से संबंधित अपनी बात रखी। इस मौके पर समीक्षा बैठक में दहेज हत्या, छेडखानी, बलात्कार, अपहरण आदि अपराधिक मामलों व महिला उत्पीडन संबंधी आदि की भी जानकारी महिला आयोग की सदस्य सीमा यादव ने ली।