Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माँ स्वरूप तुलसी पौधों का वितरण

माँ स्वरूप तुलसी पौधों का वितरण

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। मार्बल व्यापारी सेवा समिति के तत्वाधान में पवन गौड़ की अध्यक्षता में आम जनमानस के मध्य शरद पूर्णिमा के अवसर पर हिन्दू धर्म का स्वरूप माँ तुलसी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक समिति के महामंत्री शिवांशू गुप्ता ने हालसी रोड के समस्त व्यापारियों को शरद पूर्णिमा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। किदवई नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया की शरद पूर्णिमा की शीतलता को हर व्यापारी वर्ग को समावेशित करना चाहिए। हर व्यापारी के जीवन में उथल पुथल रहता है परंतु जो इस समस्या के निस्तारण पश्चात वही व्यापारी समाज में प्रतिष्ठा का स्वरूप प्रदर्शित होता है। भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने कार्यक्रम को दिशा प्रदान करते हुए बताया की स्वस्थ समाज में ही व्यापारीयों की दिशा सुनिश्चित होती है। क्योंकि स्वस्थ व्यापारी वर्ग से ही देश की प्रगति का विस्तार होता है। 

कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गौड़ ने बताया कि हिन्दू त्योहार की संस्कृति ही विश्व में सर्वाधिक अनुसरणीय है। हम लोगों के द्वारा कुछ समय अंतराल पर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराते रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप तिवारी, अंकित अग्रवाल, पवन गौड़, प्रखर शुक्ला, शिवांशु गुप्ता, दिलीप शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत