Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फौजी ने मारी गोली बालिका की मौत

फौजी ने मारी गोली बालिका की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूसरे के घर खाना खाने गए फौजी की पिस्टल से मजाक मजाक में गोली चल गई और गोली उस परिवार की बालिका के लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। फौजी मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सादाबाद की सिंह कॉलोनी के रहने वाले सतीस यादव पहले फौजी बच्चू सिंह के मकान में किराए पर रहते थे जिससे दोनों परिवारों में आपस में काफी घुल मिल गए थे। बाद में सतीस यादव सिंह कॉलोनी में रहने आ गए।बच्चू सिंह फौजी की पत्नी मायके गई हुई थी तो गिरीश ने फौजी को घर पर खाने के लिए बुलाया फौजी जब खाने पर आया तो नशे में था और पिस्टल साथ लाया था। परिजनों की मानें तो वो बार बार पिस्टल तान रहा था और मजाक मजाक में गिरीश की पत्नी को डरा रहा था तभी गोली चल गई और बीच में गिरीश की 11 साल की बेटी आ गई जिसके गोली लग गई। गोली लगते ही बालिका तड़फने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है उधर गोली कांड के बाद फौजी फरार हो गया।

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=XWBl1R3-Bas&feature=youtu.be