Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित डिजाइनर सामग्री का स्टाल लगाया गया

दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित डिजाइनर सामग्री का स्टाल लगाया गया

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित डिजाइनर दीपक, मोमबत्ती एवं अन्य सजावट की सामग्री का स्टाल कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में संस्था की सचिव मनप्रीत कौर के निर्देशन में लगाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कानपुर नगर के जिलाधिकारी एवं मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिलाधिकारी ने सभी स्टाफ एवं आम जनता से दिव्यांगों के उत्पाद खरीदने की अपील भी की एवं उन्होंने घरेलू उत्पादों को खरीदने के सकारात्मक परिणाम को भी जनता को बताया। दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से ज्योति गुप्ता, अंशु वर्मा, अमित कौर, सूरज, मानसी, अवंतिका, रिषी एवं ज्यांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन अनूप द्विवेदी ने दिव्यांग बच्चों के कार्य की सराहना की व बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी वर्गों को इन बच्चों के लिए आगे आना चाहिए। जिससे बच्चों में आंतरिक विश्वास मजबूत हो सके। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश गुप्ता काव्य के द्वारा दी गई। छायाकार: नीरज राजपूत