Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणेश महोत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 25 को

गणेश महोत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 25 को

2016-09-24-3-sspjsबेहतर पांडालों के आयोजक होंगे सम्मानित
फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तौड़ी। धर्म जागरण मंच द्वारा गणेश महोत्सव को लेकर गणेश महोत्सव व्यवस्था समिति के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 25 सितम्बर 2016 को दोपहर दो बजे नगर के होटल तुलसी पैलेस में होगा।
    वार्ता के दौरान गणेश महोत्सव व्यवस्था समिति के संयोजक दुर्गेश वर्मा, सह संयोजक पिंकी चक, बृजेश शर्मा ने यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस पुरस्कार वितरण समारोह में बीते माह गणेश महोत्सव के दौरान समिति द्वारा बीस टीमें बनायी गयी थ्कीं। उनके द्वारा गणेश महोतसव के पांडालों का अवलोकन किया गया। जिसमें मानकों और नियमों के अनुरूप जो गणेश पांडाल बेंहतर पाये गये उन आयोजकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि डात्र रमाशंकर सिंह, मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार गुप्ता (गोविन्द आॅटो वाले) करेंगे। वार्ता के दौरान समिति के अन्य पदाधिकारियों में नवनीत शुक्ला, दिलीप कुमार, अतुल यादव, अमन बंसल, वीरेंद्र सिंह वर्मा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।