Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिटायर्ड दरोगा ने किया जीना हराम!

रिटायर्ड दरोगा ने किया जीना हराम!

⇒ दबंग एवं सेक्स राॅकेट चलाने वाली महिला के घर दरोगा का है आना जाना
⇒ पीड़िता व उसके पति का दरोगा ने कर रखा जीना हराम, फर्जी मुकदमा लगाकर भिजवाया थाने
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। एक रिटायर्ड दरोगा की सह पर क्षेत्र में सेक्स राकेट चलाने वाली दबंग महिला से क्षेत्र के निवासी परेशान है। दरोगा के बल पर वह कई काले धंधे करती है। इस दबंग महिला के यहां आने वाला दरोगा क्षेत्र की महिलाओं पर बुरी नजर ही नहीं रखता बल्कि आते जाते अश्लील टिप्पणी भी करता है। इसी प्रकार दबंग महिला के घर के सामने रहने वाली एक अन्य महिला से दरोगा ने अश्लील टिप्पणी कर दी, जब महिला व उसके पति ने इसका विरोध किया तो दरोगा गाली गलौज पर उतर आया और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। हालात बदतर तब और हो गये जब दरोगा इन पति-पत्नी के पीछे पड़ गया और पीड़िता के पति पर उल्टा फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। अब पीड़ित पति-पत्नी अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है।

मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। डी- 236 धर्मेन्द्र नगर निवासी पीड़ित पप्पू कठेरिया ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ निवास करता है तथा उसके घर के सामने ही एक दबंग महिला रहती है जिसका एक रिटायर्ड दरोगा बृृजेन्द्र सिंह के साथ नाजायज सम्बन्ध है तथा यह महिला क्षेत्र में जरायम पेशे के साथ सेक्स राकेट चलाती है जहां कई युवक और युवतियों का आना जाना है, जिसकी जानकारी क्षेत्र के सभी लोगों को है। लेकिन कुछ कहने से कतराते हैं। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि जब वह घर से कहीं जा रही थी तो उक्त दरोगा ने उसपर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसका उसने मौके पर विरोध किया, जिसपर दरोगा ने पीड़ित महिला से गाली गलौज की। आवाज सुनकर महिला का पति भी आ गया लेकिन दरोगा ने कहा कि अब वह उन्हें जीने नहीं देगा और इतने मुकदमे लगवायेगा कि चैन हराम हो जायेगा। इसके बाद उक्त दरोगा उन्हें परेशान करने लगा तथा एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराकर दिया। पीडित को थाने में बिना वजह 10 घंटे बैठाये रखा गया। पीड़ित पत्नी ने कहा कि वह लोग इस दबंग दरोगा व महिला के कारण भयग्रस्त है और इनकी शिकायत भी शहर के अधिकारियों के साथ शासन तक की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और अब उक्त दरोगा व दबंग महिला ने उनका जीना हराम कर रखा है। पीड़ित पति-पत्नी ने कहा कि अब वह परेशान हो चुके है और उनके सामने न्याय के दरवाजे बंद हो चुके है। कहा यदि उनकी शिकायत पर कार्यवाही नही होती और उनकी सुनवाई नही होती है तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन कर व धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।