Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संजीव यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बने अध्यक्ष

संजीव यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बने अध्यक्ष

⇒अनुपम गुप्ता महामंत्री बने 7 वोट से जीते
इटावाः सुघर सिंह। सैफई के कल हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में संजीव यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक सभागार में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई सबसे पहले महिला अध्यापकों ने वोट डालना शुरू किया उसके बाद पुरुष अध्यापको ने वोट डाले। इस अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव में सिर्फ दो दो प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार प्रद्युम्न यादव भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे और पूरे शोर से प्रचार में लगे थे लेकिन संजीव यादव को महिला अध्यापको का अधिक मत मिला और 23 मतों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने।

कुल 346 मत डाले गए जिसमे प्रद्युम्न यादव को 158 व संजीव यादव को 182 मत मिले। महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी अनुपम गुप्ता व राजकुमार यादव मैदान में थे इसमे अनुपम गुप्ता ने 7 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 170 मत मिले जब कि राजकुमार को 163 मत मिले।
चुनाव के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जबर सिंह यादव, साधो सिंह यादव, सलिल यादव, विनोद यादव जिलाध्यक्ष, पवन यादव अध्यक्ष महेवा, विनोद यादव अध्यक्ष जसवंतनगर, सुनील यादव, नृपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, सलिल गुप्ता, जे पी यादव, दिलीप सविता, दिनेश माथुर, संजीव पाल, रामसंजीवन, संदीप गुप्ता, डी पी यादव, मौजूद रहे।