Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धनतेरस पर हुई कुबेर की पूजा अर्चना

धनतेरस पर हुई कुबेर की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पांच दिवसीय दीपावली पर्व धनतैरहस आते ही प्रारम्भ हो गया। बाजारों में धनतैरहस पर्व की धूम बाजारेां मे जमकर खरीददारी के साथ शुरू हो गयी। बाजारों में लोगो ने देररात तक बर्तनों के साथ उपहार भी खरीदे वही गोदामों में लगे कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर उपाहर देने के बाद बर्तन के साथ शीत लहर से बचने के लिए उपहार में कम्बल, इलैक्ट्रीकल सामान भी जमकर खरीदा गया।
दीपावली पर्व धन तैरहस से प्रारम्भ हो जाता है आज के दिन कहा जाता है कि भगवान कुबेर की पूर्जा अर्चना की जाती है। लक्ष्मी के साथ कुबेर धन के देव कहे गये है जो माता के आदेशनुसार धन की वर्षा करते है। इस पर्व को लोगो ने दोपहर बाद बाजारों में जाकर नये-नये उपहारों के साथ घर की सजावट का सामान नये बर्तन मिठाईयों की खरीददारी की गयी। वही इलैक्ट्रोनिक आयटमों की भी बाजार में खरीददारी की गयी, लोगो ने फ्रीज, टीवी एलसीडी, मोबाइलों के साथ नये -नये उपहार भी खरीदे गोदाम वालों ने कारीगरों को देने के लिए बर्तन , कम्बल, कपडें आदि सामान खरीदा। देर रात तक बाजार में लोेगो की चहल-पहल रही। वही सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ बाजारों में पुलिस का भी पहरा देखा गया। बर्तन वाली गली में वाहनों का प्रवेश बन्द करा दिया गया। जिससे की बाजार में खरीददारी करने वालों को जाम की परेशानी ने हो।