Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में कूदे युवक का शव जायमई के समीप मिला

नहर में कूदे युवक का शव जायमई के समीप मिला

युवक के जीवित होने की आश में दो दिन से खोज रहे थे परिजन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत दो दिन पूर्व शिकोहाबाद स्थित भूडा नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव आज थाना सिरसागंज क्षेत्र के जयमई के समीप नहर के किनारे मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुचे परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ दिन बाद युवक की शादी होनी थी।
थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी 23 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र अशोक यादव ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर से रविवार की सुबह निकला गया था। दोपहर के समय उसने अपने फोन पर बुआ के लडके से बात करते हुए नहर में कूद कर आत्म हत्या की बात कही। उसके बाद फोन को काट लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन शिकोहाबाद नहर की ओर दौड लिये। मौके पर जाकर देखा कि बालाजी के समीप नहर के किनारे उसका मोबाइल, चप्पल कमीज आदि सामान रखा था। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कही भी पता नही चला।
अन्त में हार कर परिजन घर पर लौट आये। परिजनों को आश थी कि नाराज होकर कही चला गया होगा, वापस आ जायेगा। लेकिन परिजनों का मन नही माना तो उसकी तलाश में नहर के किनारे -किनारे दो दिन से तलाश कर रहे थे। आज सुबह सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई स्थित नहर के किनारे लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर पहुच गये। जहां शव को देखने के बाद उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। क्यो कि शव किसी ओर का नही नितिन का ही था। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों को कोहराम मच गया। बताया गया कि कुछ दिन बाद युवक की शादी होनी थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।