Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील परिसर में लेखपालों ने किया धरना प्रर्दशन

तहसील परिसर में लेखपालों ने किया धरना प्रर्दशन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघं द्वारा छः सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन तहसील परिसर में किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी माॅंगोे को नही माना जायेगा। तब तक हम लोग आन्दोलन करते रहेंगे। मंगलवार की दोपहर तहसील परिसर प्रंगण में दर्जनों लेखपाल एकत्रित होकर अपनी छः सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठ गये। जहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। इस मौके पर वाक्तओं ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी छः सूत्री मांगो को लेकर आज धरने पर बैठे है। माननीय राजस्व परिषद की संस्तुति व शासन की सहमति के बाबजूद कोई शासनादेश/ नियमावली निर्गत न होने के कारण लेखपाल संवर्ग द्वारा एक माह तक आन्दोलन किया गया। इसके बाद भी मांगे लम्बित है। लेखपाल पद की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने व पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने एव प्रारम्भिक बेतनमान ग्रेड पे 2000 से बढ़ा कर 2800 किया जाये।

ए0सी0पी0विसंगति दूर हो, लैपटाॅप , स्मार्ट फोन दिये जाये।विशिष्ट परिस्थितियों में लेखपाल के निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानान्तरण सम्बन्धी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन, वर्ष 2001 में चयनित वर्ष 2003-04 में प्रशिक्षित किन्तु शासन/ परिषद स्तर से विलम्ब के कारण 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को विज्ञप्ति / चयन/ प्रशिक्षण के समय प्रभावी सेवा शर्ताे के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जाये। धरने पर बैठे लेखपालों में अवधेश यादव, अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार, अजीत कुमार, ब्रिजेश राठौर, संजय सिंह, पवन कुमार, नेपाल सिंह आदि दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।