Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » रैली निकाल नारी सुरक्षा का दिया सन्देश

रैली निकाल नारी सुरक्षा का दिया सन्देश

2016-09-24-4-sspjsकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नारी शिक्षा एवं सुरक्षा, 1090 महिला हेल्प लाइन सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता रैली का आयोजन झींझक कस्बे में किया गया जिसमें स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्ती के माध्यम से जागरूकता स्लोगन लिखकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए जागरूक किया। रैली का आयोजन झींझक स्थित एक विद्यालय से मंगलपुर थाना प्रभारी जे0 पी0 यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का प्रतिनिधित्व प्रधानाचार्या अर्चना व प्रबन्धक शिवकान्त तिवारी ने करते हुए कस्बे के लोगों को जागरूकता का सन्देश दिया। इस मौके पर पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने पूर्व में भी इस तरह कई आयोजनों के माध्यम से नारी सुरक्षा, 1090 वूमेन पाॅवर लाइन सहित पर्यावरण बचाओ आदि का सन्देष दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं से सहित विद्यालय के शिक्षक, प्रबन्धक समिति व सामान्य जन भी सम्मिलित हुए।