Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लावारिश शवों को दफनाने में आगे रहते थे सरदार अहमद खां

लावारिश शवों को दफनाने में आगे रहते थे सरदार अहमद खां

एफएच मेडिकल काॅलेज में जताया गया शोक
टूंडला, जन सामना संवाददाता। लावारिस मय्यत कमेटी के अध्यक्ष व समाजसेवी सरदार अहमद खां के निधन पर एफएच मेडिकल काॅलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। काॅलेज के वाइस चेयरमैन डाॅ. रिहान फारूक ने कहा कि सरदार अहमद खां मानव सेवा के प्रतीक थे। वह आगे रहकर मानव सेवा का कार्य करते थे। जिला अस्पाताल में आने वाले लावारिश शवो को ले जाकर वह दफनाया करते थे। उनका यह कार्य सराहनीय है। नासिर खान ने कहा कि सरदार अहमद खां जैसे समाज सेवी इस दौर में कम ही मिलते हैं। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। शोक व्यक्त करने वालों में वाइस चेयरमैन डाॅ. मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जीशान, फरहान खान, फैजान खान, डाॅ. जितेन्द्र चैहान, डाॅ. शब्बीर अहमद, डाॅ. रिजवान बेग, विष्णु दत्त शर्मा, रमन चैहान, नदीम खान, उवैस खान, असलम भोला आदि हैं।