Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेठ ने ही छोटे भाई की बहू का बना दिया माॅ……

जेठ ने ही छोटे भाई की बहू का बना दिया माॅ……

भाजपा नेता के हस्तक्षेप से महिला न्याय के लिए भटक रही है दर-दर
पीड़िता ने कहा कि आरोपी भाजपा महानगर अध्यक्ष का है साला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मानव अधिकार प्रोटेक्शन महिला कार्यालय रामनगर पर एक महिला ने विगत काफी दिनों से जेठ द्वारा किये जा रहे यौन उत्पीड़न सफेद पोस नेताओं की दबंगई सत्ता की खनक के कारण भयभीत महिला ने मीडिया के सम्मुख बयान दिया कि उसके साथ ससुराल में काफी उत्पीडन किया गया। महिला न्याय की तलाश में प्रोटेक्शन की शरण में आयी है। जहां उसे न्याय की उम्मीद है। बताते चले कि थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर निवासी रेखा गुप्ता पत्नी विपिन गुप्ता ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत कई वर्ष से उसका जेठ पवन कुमार गुप्ता उसके साथ यौन उत्पीडन कर रहा था। उत्पीडन कि शिकार महिला ने इतना तक रोते-रोते बताया कि जेठ पवन कुमार से उसने एक सन्तान को जन्म दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने अपने साले बिजनिस पार्टनर पवन कुमार गुप्ता का सहायोग करते हुए थाने में तहरीर भी नही देने दी। वही परिवार के साथ धोखाधडी से न्यायालय ले जाकर तलाक कागजों पर भी हस्ताक्षर डरा धमका कर करा दिये। पीड़िता की माने तो उसके साथ कन्हैयालाल गुप्ता ने गरीब परिवार को बहकाते हुए अपने साले विपिन गुप्ता जो कि मन्द बुद्धि के से शादी करा दी थी। शादी के दो वर्ष बाद उसके पिता जवाहरलाल की मौत हो गयी। उसके बाद महिला के ऊपर उत्पीड़न का पहाड़ टूट गया। कई बार महानगर अध्यक्ष से न्याय दिलाने के लिए गयी लेकिन बार -बार सत्ता का दबाव पैसे के दबाब में उसको डराया धमकाया जा रहा है। जहां भी शिकायत लेकर जाती है भाजपा नेता वही हस्तक्षेप कर दर-दर भटकने के लिए भाग देते है। पीड़ित महिला की आवाज सुनकर मानव अधिकार प्रोटेक्शन महिला प्रकोष्ट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उडीसा से आयी शिप्रा चक्रवृति, राजस्थान से आये सीताराम शर्मा ने कहा कि महिला को हर स्तार पर न्याय दिलाया जायेगा। अपराधी को शरण देने वाले सफेद पोश नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के लिए पुलिस प्रशासन से मिला जायेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मानसी गुप्ता, मन्जू गुप्ता, उषा गुप्ता, सुमन लता आदि मानव अधिकार प्रोटेक्शन महिला प्रकोष्ट मौके पर थी।