Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विगत रात्रि की घटना से पुलिस नींद से जागी

विगत रात्रि की घटना से पुलिस नींद से जागी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के चन्द्रवार गेट स्थित रेलवे पुल पर विगत रात्रि में जाम के कारण एक मजदूर की घर वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। वही तीन लोग घायल हो गये थे। जिसके एक व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी गयी थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने कडाई के साथ पुलिस के पास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण आज नही लगने दिया। सुबह से सांय तक एक पल के लिए भी जाम लगने की नौबत नही आयी। बताते चले कि विगत काफी दिनों से सांय होते ही चन्द्रवार गेट पर रात्रि तक पुल से निकलना काफी दुष्वार हो गया था। जाम इतना बडा लगता था कि कई घण्टों तक लोगो को जाम में फसरा रहना पडता था। मंगलवार की देर साय जाम के कारण अपनी साईकिल हाथ में लेकर रेलवे लाइन पार कर रहे चार मजदूर एक साथ राजधानी की चपेट में आग गये थे। जिसमें रिक्कू नामक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। तीन लोग घायल हो गये। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जाम के कारण मजदूर की मौत की जानकारी होने पर पैमेश्वर गेट चैकी प्रभारी ओमपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुचे जहां पुलिस बल के साथ आनन-फानन में जाम को खुलवाते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। वही सूचना पर जीआरपी ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस के रवैये को देख कहा कि यह कार्य पहले ही हो जाता तो आज एक मजदूर की जान नही जाती। जिसको देख चैकी प्रभारी क्षेत्रीय लोगो से काफी नाराज नजर आये। फिर क्या रात्रि में ही पुल के समीप लगने वाले चाट पकौडे, फल के ठेलों को मौके से ही भगा दिया। वही टैम्पों चालकों पर जमकर बरसे। बुधवार की सुबह यह आलम रहा कि सुबह से सांय तक किसी भी प्रकार को पुलिस ने पुल के आस-पास ठेला नही लगने दिया। टैम्पों चालको को भी पुलिस के आस-पास खडा होने नही दिया। जिससे सारा दिन पुल के पास का इलाका साफ-सुथरा नजर आया। जहां कही घण्टो जाम लगा रहता था। बुधवार को एक क्षण के लिए भी लोगो को खडा होना नही पडा। क्षेत्रीय लोगो में चर्चा थी कि पुलिस इसी तरह डयूटी निभाये तो जाम एक पल के लिए यहा नही लगे। सूत्रों की माने तो पुल के पास लगने वाले ठेले वालों से पुलिस का हफ्ता बंधा था। जीआरपी से लेकर सिविल पुलिस के लोग भी पैसे बसूलते थे।