Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जसवंतनगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते है पूर्व कैशियर मुंशीलाल

जसवंतनगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते है पूर्व कैशियर मुंशीलाल

इटावा, जन सामना संवाददाता। जसवंतनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए दावेदारी ठोक रहे अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों में एक नया मोड़ ले लिया है। नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में कैशियर पद पर रहे लुधपुरा निवासी मुंशीलाल भी जसवंतनगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक में कैशियर पद पर रहे लुधपुरा निवासी मुंशीलाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक सकते हैं। ये बात तब निकल के आयी है जब पालिका अध्यक्षी की उम्मीदवारी के रूप में रोज नए नये नाम उभर रहे हैं। लेकिन नगरवासियों को अब तक कोई प्रबल दावेदार नही मिल सका है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो उन्होंने ये फैसला लोगों के कहने पर ही लिया है। अगर ऐसा होता भी है तो मुंशीलाल अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बताते चले कि अब तक 38 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। अगर आंकड़ो की बात करें तो इस बार पालिका अध्यक्ष पद का फैसला जसवंतनगर कस्बे के 25099 मतदाता करने वाले है। इस बार ग्राम सभा सिसहाट और कैस्थ के परिसीमन में जुड़ जाने से जाटव बिरादरी के मत 2000 से ज्यादा हो गये हैं। जब कि कठेरिया और खटिक समाज के वोट 500-600 के लगभग हैं। इन आंकड़ों पर भरोसा किया जाए तो इस बार जाटव समाज अध्यक्ष चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाला है। यहां मतदान 26 नवंवर को होगा। नामांकन प्रक्रिया 1 नवंवर से शुरू हो चुकी है।