Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरूनानक प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

गुरूनानक प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

गुरूद्वारों में सैकडों लोगो ने पाया लंगर प्रसाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, स्टेशन रोड, आर्यनगर गुरूद्वारा आदि स्थानों पर आज गुरूनानक जयन्ती के उपलब्क्ष में प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। दोहपर को भव्य भण्डारा प्रसाद, क्रीर्तन आदि कार्यक्रम किये गये।
हर वर्ष की भाॅति गुरूनानक देवी का 546 वाॅ प्रकाश उत्सप बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसकी शुरूआत 26 अक्टूबर 2017 को प्रभात फेरी निकालकर कर प्रारम्भ की गया था। प्रभात फेरी की सेवा गुरचरनसिंह , गुरूमीत सिंह द्वारा की गयी। 27. 28.29 को आर्यनगर की साध संगत सिंधी समाज , पंजाब समाज, सिक्ख समाज ने मिलकर आर्यनगर के गुरूद्वासरे में की गयी। 30 अक्टूबर को 31 को गुजन कालौनी के समाज द्वारा सेवा की गयी। एक नबम्बर को सुरजीत एन्क्लेव की संगत द्वारा जानी प्रभात फेरी समाप्त हुई। दो को अखण्ड पाठ का सुभारम्भ किया गया। जिसकी सेवा हरमिन्दर सिंह मल्होत्रा के परिवार द्वारा की गयी। सााि ही चोला साहब चढ़ाया गया। तीन की रात्रि में कानपुर से आये रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया। आज चार तारीख को गुरूद्वारों में कीर्तन के साथ दोपहर को लंगर का आयोजन, रात्रि में बच्चो द्वारा कविता, शब्द कीर्तन आदि प्रोगं्राम किये गये। वही दूसरी ओर आर्यनगर स्थित गुरूद्वारा में भी गुरूनानक प्रकाश उत्सव भी बडी धूमधाम के साथ दिल्ली आलम सिंह कीर्तन मण्डल द्वारा गुरूवाणी की गयी, आगरा की पार्टी द्वारा भी सुबह से सांय तक कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला पुरूषों , बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस मौके पर रिवोद कृपलानी, गिरधारी,लाल, खुशाल लालवनी, अनिल लालवनी, पूजा लालवनी, तुसूर सोनी, हेमा लालवान, गुरूमीत सिंह मन्जीते, निहाल सिंह , हरंवंश सिंह मल्होत्रा राजेन्द्र सिंह मल्होला, आदि सिख समाज की महिलाये मौजूद रहीं।
शिकोहाबाद में सिख धर्म के पहले गुरु साहिब गुरु नानक देव का ५४८ वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ाबाजार स्थिति गुरुद्वारा पर नगर में प्रभात फेरी के साथ शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों ने गुरु नानक देव जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाते हुए वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
प्रभात फेरी में गुरु की प्यासी साध संगत ने गुरु की रब्बी वाणी वाहेगुरु नाम का सिमरन बोले सो निहाल का जयकारा बोल कर अपना जीवन सफल किया। गुरु के प्रकाशोत्सव पर्व पर आगरा से आए कीर्तनी भाई साहब भाई गुरुसरन संिह ने गुरु का शब्द सुना कर साध संगत का जीवन निहाल किया। रात्रि में भी गुरू द्वारा गुरू संगत सभा कटरा बाजार में दीवान सजाया गया। जहां बच्चों ने गुरु शब्द का जसगान किया। बच्चों ने गुरु के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य सतवीर सिंह, जसमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, लवदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, संजीव सलूजा, हैप्पी फंडा एवं गुरु की प्रयारी संगत मौजूद रही।

उधर जेएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन बालाजी कैंपस में गुरुनानक जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ड़ॉ. टीएन सिंह ने गुरु नानक के चित्र पर माल्यार्पण एवं उप कुलसचिव जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता, नाटक और गुरु नानक के जीवन पर बीएड एवं बीटीसी की छात्राध्यापिकाओं ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। इसके बाद ड़ॉ. टीएन सिंह ने छात्राध्यापिकाओं को बताया कि गुरुनानक जयंती को गुरुनानक पर्व और प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। शिक्षिका सुधा शर्म ने कहा कि ये सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर मोनिका, विवेक, स्वीटी यादव, शैलेंद्र सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. आदित्य चैहान, अशोक कुमार और देवव्रत यादव आदि मौजूद रहे।