Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद स्तरीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी/कृषक मेला 8 नवंबर को

जनपद स्तरीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी/कृषक मेला 8 नवंबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 8 नवंबर को प्रातः 10 बजे से जनपद स्तरीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी/कृषक मेला कलेक्ट्रेट परिसर माती के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कृषकों को फसलों से संबंधित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कृषि एवं अन्य सेक्टरों से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एवं कृषि से संबंधित सभी विभागों तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कृषि निवेश, कृषकों को उपलब्ध कराने हेतु स्टाल लगाये जायेंगे। जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सकें। उक्त रबी गोष्ठी में कृषि विभाग से संबंधित समस्त अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, अधिशाषी अभियंता नगर, नलकूप, विद्युत, अग्रणी जिला प्रबन्धक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बचत अधिकारी,, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि विभागों के स्टाल भी लगाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने दी है।