Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कानपुर महानगर (दक्षिण) के दो चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया गया

भाजपा कानपुर महानगर (दक्षिण) के दो चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया गया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) जिले कि दो विधानसभाओं छावनी विधानसभा के वार्ड 36 बाबूपुरवा मंडल के पार्षद प्रत्याशी अशोक पाल के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन बगाही में दक्षिण जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रमा सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, फैजल सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष मनोज पंत, केशव गुप्ता आदि मौजूद थे। किदवईनगर विधानसभा के वार्ड 39 ट्रांसपोर्ट नगर के पार्षद प्रत्याशी मनोज राठौर के कार्यालय का उद्धघाटन ढ़कनापुरवा में प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया। इस अवसर उन्होंने ने कहा कानपुर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय के साथ ही सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को जनता जितायेगी क्योंकि जनता को पता है, कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिससे वार्ड स्तर की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये भाजपा के पार्षद चुने जाने से विकास को गति मिलेगी साथ सभी विकास की योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से कानपुर की जनता को प्रभावी ढंग से मिलेगा और कोई भी भाजपा पार्षद बहाना नही बना सकेगा उसे विकास कार्य कराने ही होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, जिलामंत्री संजय कटियार, अनिता त्रिपाठी, शिवशंकर सैनी, ओमप्रकाश बाक्सरिया, मनीष मिश्रा, रीता शास्त्री आदि उपस्थित रहे।