Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाचा नेहरू के जन्मदिन पर विदेशियों ने भी लिया आनन्द

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर विदेशियों ने भी लिया आनन्द

सहार, औरैयाः जन सामना ब्यूरो। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के नाम से मनाया जाता है। चाचा नेहरू सदा बच्चों के अधिकारों और उनकी सलामती और उन्नति के लिए प्रयासरत रहे।
आज बाल दिवस के उपलक्ष में कस्बे से सटे हुए विभिन्न स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम वीणावादिनी शिक्षा निकेतन बेला प्रबंधक राजेन्द्र बाबू मिश्रा, प्रधानाचार्य गोपाल बाबू मिश्रा ने बच्चों को तैयार करते हुए पूछा कि बच्चों को आज कौन सा दिन है तो पता है पर आज के दिन क्या हुआ या बाल दिवस को मनाया जाता तो स्कूल के बच्चो ने फटाफट बताना शुरू कर दिया और इसका पूरा श्रेय गोपाल मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी को जाता है जिन्होंने बच्चों को इतना सांस्कारिक किया। वही सहार में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अक्षय कुमार पांडे ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में सरफराज अहमद रामेंद्र कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य किशोर कुमार, अखिलेश शुक्ला, विमल शर्मा, प्रवीण अग्निहोत्री, धर्मेंद्र, निर्मला झा आदि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन राकेश बिहारी द्विवेदी ने किया मां शारदा शिक्षा निकेतन पूर्वा तरा सहार, प्राथमिक विद्यालय नौगांवा, प्राथमिक विद्यालय पूर्वा दानशाह, प्राथमिक विद्यालय सहार, प्राथमिक विद्यालय भदखार, जनता इंटर कॉलेज मुनारी पुरवा सुजान में छात्र-छात्राओं ने कई तरह के स्टाल सजाकर उपस्थित आगंतुकों का मन मोह लिया। रूस से आए एलिक्स कापरो लियो सा ने इन स्टालों में तरह तरह के पकवान खा कर और लोगों में जा जाकर खूब मस्ती की जैसा कि आज का दिन चाचा नेहरू के जन्म दिवस के रूप में जाना जाता है। इस उसी के उपलक्ष में यह सारे कार्यक्रम समस्त स्कूलों में बड़े ही उल्लास के साथ मनाएं गए। जहां पर बच्चों ने खूब एंजॉय किया। जहा पर बो बच्चो को पढ़ाने के साथ इतिहास भूगोल और भारतीय संस्कृति सहित महापुरुषों के बारे मे बडी तन्मयता से पढाते हुये नजर आती है।
वही आज उन्होंने को बच्चो को खेल खिलाये और बच्चो को बाल दिवस के उपलक्ष्य में शपथ भी दिलाई कि बो अपने माता पिता की हर बात मानकर अपने से बड़ो का भी हमेशा आदर करें। अनिल कुमार पाल, अमित पाल, अखिलेश कुमार पाल, सुमित सैनी, गुड्डू वर्मा, पीटीआई अर्जुन सिंह, रामकेश पाल, रेखा वर्मा, राघवेंद्र सिंह गौर, अमित भदौरिया, गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।