Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फ्लैग मार्च कर किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

फ्लैग मार्च कर किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च
29 नवंबर को मतदान केन्द्रों पर रहेगी कडी सुरक्षा व्यवस्था
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान नगरवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
शनिवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह औा एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। खुली जिप्सी में पुलिस के जवान बंदूक लेकर मुस्तैद नजर आए। पुलिस की गाडियां तहसील तक हूटर बजाती हुई पहुंची। वहां से सभी गाडियां एक लाइन में निकलती हुई स्टेशन रोड पर पहुंची। एसपी सिटी ने नगर के रामलीला मैदान में बने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने सीओ डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों के आस-पास कडी सुरक्षा व्यवस्था रहनी चाहिए। मतदान केन्द्र से 200 मीटर तक कोई भी व्यक्ति खडा नहीं होना चाहिए। 29 नवंबर को नगर के सभी बूथों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सुभाष चैराहा पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मतदान केन्द्रों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर मतदान केन्द्र के अंदर नहीं जा सकेगा। इस दौरान मैन बाजार से सुभाष चैराहा तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर नगरवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। एसपी सिटी ने कहा कि निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। गडबडी होने पर तत्काल जानकारी दें। गडबडी करने वालों को किसी भी सूरत मेें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय लेखपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।