Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऐतिहासिक रहा बसपा का रोड शो, तोड़े सारे रिकार्ड

ऐतिहासिक रहा बसपा का रोड शो, तोड़े सारे रिकार्ड

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। हाथरस नगर पालिका क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में आज शहर में विशाल रोड शो बामौली हाउस आगरा रोड से शुरू हुआ और रोड शो में जहां हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिन्तक एवं मतदाताओं की भीड थी वहीं हाथों में हजारों समर्थक नीला झण्डा एवं महान दल का झण्डा उठाये हुये ऋतु उपाध्याय जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये चल रहे थे और जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि आज शहर के ऊपर आसमान में नीले बादल छा गये है और पूरा शहर नीले रंग में रंगा हुआ नजर आया।
पालिकाध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन व उन्हें विजयश्री दिलाने के लिए बसपा का रोड शो आज दोपहर आगरा रोड स्थित बामौली हाउस से शुरू हुआ और इस रोड शो में उ.प्र. के वरिष्ठ कद्दावर नेता, पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय, जोन इंचार्ज लल्लन बाबू एडवोकेट, बसपा नेता रिजवान अहमद कुरैशी, जिलाध्यक्ष बृजमोहन राही, डा. अकील अहमद कुरैशी, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह के साथ-साथ महान दल के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाह सहित बसपा व महान दल के अन्य पदाधिकारी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में सभी दुकानदारों, राहगीरों एवं आवागमन कर रहे सभी मतदाताओं से ऋतु उपाध्याय को हाथी चुनाव निशान पर वोट माॅग कर जिताने की अपील कर रहे थे।
शहर में जगह-जगह पर रोड शो के दौरान रामवीर उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय व कल्पना उपाध्याय व सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। रोड शो आगरा रोड बामौली हाउस से शुरू होकर सादाबाद गेट, रूई की मण्डी, घंटाघर से रामलीला मैदान से गुडिहाई बाजार से पसरटटा बाजार, नयागंज से चक्की बाजार से होकर सरकूलर रोड से कमला बाजार, सासनी गेट से तालाब चैराहा से चिन्ताहरण महादेव से चलकर घंटाघर पर आकर समापन हुआ।
पालिकाध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में आज शहर में निकले विशाल व ऐतिहासिक रोड शो ने जहां विरोधियों की नींद उडा दी है वहीं रोड शो जिस रोड से गुजरा तो शहर को व्यापारियों व सर्वसमाज के लोगों द्वारा फूल मालाओं से लादकर स्वागत व सम्मान किया गया वहीं पूरा शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। बसपा के ऐतिहासिक रोड शो ने विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।
रोड शो में बनी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण शर्मा एड., रामनिवास शर्मा, पं सुरेश चन्द गौड, अनिल भारद्वाज, बौहरे बृज मोहन शर्मा, अनिल बौहरे, बौहरे ऋषी शर्मा, मुकेश सिघंल हुण्डी वाले, रमेश तौमर, सत्यप्रकाश गौतम, वी.पी. कौशिक, महेश कौशिक, गोपाल शर्मा, मोहन गोयल, विश्वनाथ पुरोहित, पप्पन पहलवान, गिरीश गौड, सीपू जी महाराज, देवेन्द्र शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, सतीश भाटिया, रम्मो गुरू, श्याम गुरू बीज वाले, बी.एस. उपाध्याय, आशीष बंसल, कुंज बिहारी शर्मा, अशोक पुरोहित, बिरजो गुरू, संजीव पंडित, डा. आर.सी. गोला, होतीलाल कुशवाह, नंदलाल निरंकारी, मानपाल दिवाकर, पवन पीजो, अनुरोध शर्मा, धवन वशिष्ठ, मुकेश वाष्र्णेय, विशाल शर्मा, संजीव लवानिया, प्रवीन कौशिक, मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, हरीश दीक्षित, औंकार सिंह वर्मा, बौहरे विशाल शर्मा, आशीष वाष्णेय, विजय वाष्र्णेय, चितिन सपारिया, श्याम गुरू, पूसी बौहरे, अटल माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, दीपक सारस्वत, हेमन्त वाष्र्णेय, नागेन्द्र पाठक, सुनील अग्रवाल, अशोक हथोडा, सुभाष पचैरी, संजीव उपाध्याय, अरूण कुमार शर्मा, नरेश बैनवाल, राजू बाल्मिकी, संजय बघेल, उमेश कुमार पाली, नत्थीलाल सविता, राजेन्द्र शर्मा एड., आनन्द गुप्ता गुड वाले, गिर्राज किशोर गुड वाले, धर्मेन्द्र अग्रवाल, शानू, प्रदीप दीक्षित, दीपक शर्मा, राजबहादुर मुखरोलिया, सुनील गोस्वामी, प्रदीप सारस्वत, प्रदीप ार्मा, बबलू माहौर, हरी शंकर माहौर, टीकम सिंह माहौर, राजू माहौर, मुन्ना लाल दिवाकर, राजू दिल्ली वाले, दीपक वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, काका इलेक्ट्रोनिक्स, श्याम शर्मा राशन वाले, लोकमन दिवाकर, शाहिद कुरेशी, प्रेम कर्दम, कमल कर्दम, वीवी सिंह कर्दम, नाहर सिंह, अशोक मल्होत्रा, अनिल बाल्मिकी, बलवीर शर्मा, दुर्गादत्त उपाध्याय, महेश शर्मा, कृष्णकान्त बृम्हचारी, प्रेम शंकर गौतम, ओम प्रकाश वाष्र्णेय, मनोज उपाध्याय, राजकुमार वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, राहुल चैधरी, राहुल जैन, जय नारायण गर्ग, सुरेश दवाई, शोबी कुरेशी, अजय बाल्मिकी, राजकुमार भारती, मानिक चन्द, नूरजहाॅ, गौरी शंकर शर्मा, श्याम राठोर, मनीष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बिटटू गौतम, चम्पाराम कुशवाह, पवन तिवारी, गिर्राज नेताजी, राजीव चैधरी, हरी मोहन शर्मा, बंटी शर्मा, गुडडू सूर्यवंशी, सुधा गौतम, अंजली कुशवाह, पारूल बंसल, निधि पचैरी, पारूल शर्मा, ममता भारद्वाज, मीनू बाल्मिकी, शोभित उपाध्याय, सुशील गौड, अभिषेक उपाध्याय, दौलतराम कुशवाहा सहित हजारों की तादात में कार्यकर्ता शामिल थे।