Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुश्री अदिति सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

सुश्री अदिति सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

नगर पालिकाध्यक्ष के लिए 29 नवंबर को होना है चुनाव
रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिककाध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को तीसरे चरण में होना है। जिसको देखते हुए सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुश्री अदिति सिंह जी की ओर से रायबरेली नगर निगम के विकासनगर, ज्योतिबानगर, बरखापुर, बरवारीपुर एवं काशीराम नगर कॉलोनी में जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दिलवाने की अपील की। इसके बाद सुश्री अदिति सिंह ने बड़ाखघ्तराना में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नही कराये गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता नाराज है। क्षेत्र के लोगों को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र में विकास करके लोगों की समसयाओं को हल कर सकें।
उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की और कहा कि विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगों को चुनकर ही रायबरेली नगर को उन्नतशील बनाया जा सकता है। इसलिए आने वाली 29 नवंबर को पूर्णिमा श्रीवास्तव को अपना वोट देकर उनको जिताये। बता दें कि सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसंपर्क से नगर पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की स्थिति बेहतर है।
सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसम्पर्क से पूर्णिमा श्रीवास्तव को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उनके जनसम्पर्क के दौरान भारी जनसैलाब देखा जा सकता है। रायबरेली की जनता को सुश्री अदिति सिंह पर पूर्ण विश्वास है, इसीलिए पूर्णिमा श्रीवास्तव को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।