Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी पैसे का जिला अस्पताल में किया जा रहा हैै दुरुपयोग

सरकारी पैसे का जिला अस्पताल में किया जा रहा हैै दुरुपयोग

साफ दीवारों पर लेखन कार्य पर करायी जा रही है पुताई
फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। सरकारी खजानों में रूपया आने पर विभाग के लोग उसका सदप्रयोग के स्थान पर कमीशन के लिए र्दुप्रयोग भी कर देते है।
ऐसा ही माला सरकारी अस्पताल में देखने को मिला। कि रंगाई पुताई के साथ-साथ नये श्लोको का लिखा जाना है। जिसके लिए सरकार द्वारा अस्पताल में रूपया भी भेजा गया। लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन उस पैसे का सदप्रयोग न करते हुए उसका र्दुप्रयोग करने में लगा हुआ है। दीवारों से कुछ समय पूर्व ही सरकारी खजाने से पैसा आने पर पट्टिकायों के साथ दीवारों पर श्लोको का खिलवाया गया था। लेकिन पुनः पैसा आने पर उनको पुतवाने के बाद दुबारा श्लोको का दीवार पर लेखन कार्य कराया जा रहा है। जिससे की सरकारी खजाने से निकला पैसे का कमीशन के रूप में र्दुप्रयोग किया जा सके। सरकारी ट्रामा सेन्टर में नई-नई गेट पर लगी पट्टिकायों को हटवाते हुए उनके स्थान पर नई पट्टिकायें लगवायी गयी। वही पुरूष अस्पताल के साथ-साथ महिला अस्पताल में भी उक्त कार्य कराया जा रहा है। जहां दीवार पर लेखन किया जायेग वहां भी लेखन कार्य किया जा रहा है। जहां पूर्व से ही लेखन कार्य हुआ है। उसको साफ कराने के बाद पुनः लेखन कार्य कराया जा रहा है।