Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्दी में याद आये स्व0 समाजसेवी रामचन्द्र भारती

सर्दी में याद आये स्व0 समाजसेवी रामचन्द्र भारती

⇒कुली के साथ वैंडरों ने याद कर अलाव के लिए उनको पुकारा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सेवा का कार्य कर किसी के दिल को जीतने का कार्य करता है। समाज सेवी को मरने के बाद भी लोग तहेदिल से याद किया करते है। मरने के बाद समाज सेवी की कमी कहीं न कहीं खलती नजर आती है।
ऐसा ही मंजर आज रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद पर देखने को मिला। जब स्टेशन पर 40 वर्ष से कुली का कार्य कर रहे 60 वर्षीय शंकर लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी गांव पीपल खेरिया थाना रिजौर जनपद एटा, विगत कई वर्षो से रेलवे वैंडर के रूप में कार्य कर रहे लाइनपार के रेलवे कालौनी निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र सोवरन सिंह अपने साथियों के साथ समाजसेवी स्व0 रामचन्द्र भारती को याद करते देखे गये। उक्त लोगो ने बताया कि आज रामचन्द्र भारती की हम लोगो को काफी याद आ रही है। क्यो कि कडाके की सर्दी में वर्षो से रेलवे स्टेशन पर लोगो से सहायता मांग कर सर्वप्रथम दूर दराज से आये यात्रियों की सर्दी से राहत दिलाने के लिए वह स्टेशन परिसर में सबसे पहले अलाव जलवाने का कार्य करते थें। उनके न होने से आज कडाके की सर्दी में अलाव की कोई व्यवस्था स्टेशन पर नही है। रात्रि में तो येसा लगता है कि मानो सर्दी के चलते सब कुछ सूना हो गया है। स्व0 श्री भारती की आत्मा शहर के समाज सेवियों से कह रही हों कि मेरे अधूरे छूटे कार्य का आप ही सहायत बनकर गरीबों वेसहाराओं के सहायक बनकर स्टेशन पर अलाव लगवाने का कार्य करें। नगर पालिका अब नगर निगम हो गयी, नई मेयर भी शहर का मिल गयी, लेकिन स्व0 रामचन्द्र भारती की याद रेलवे स्टेशन पर रहने वालों के दिल से आज तक नही गयी है।