Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जंगली सूअर के हमले से महिला सहित सात लोग घायल

जंगली सूअर के हमले से महिला सहित सात लोग घायल

गम्भीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना एका क्षेत्र के गांव अंकुरपुर पवरई में जगली सूअर ने कई लोगो को टक्कर मरते हुए घायल कर दिया। इतना ही नही एक महिला को तो बुरी तरह से अपने दाॅतो से घायल कर दिया। गम्भीर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना एका क्षेत्र के गांव अंकुरपुर पवरई निवासी 35 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी प्रेमसिंह अपने खेत पर गोबर के कण्डे थाप रही थी, उसी दौरान पास की नहर के जंगल से एक जंगली सूअर निकला गया। जिसने महिला पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। महिला को बचाने आये ग्रामीणों पर भी हमला करते हुए वह जंगल की ओर भाग निकला। सूअर के हमले से उक्त महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में पास के ही अस्पताल ले गये। जहां से उसका उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल महिला के साथ आये लोगो ने बताया कि गांव के ही सौदान सिंह, भूरे की पत्नी, सुखवीर, गुल्ला, टिल्लू आदि लोग भी हल्की चोटो से घालय हो गये। जिनको फरिहा , जसराना अस्पताल ले जाया गया। जंगली सूअरों के आतंक से आसपास के गांव में भी दहशत बनी हुई है।