Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में प्रहलादराय टिकमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस उपाधीक्षक ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्षता व्यापारी नेता रामनारायण मित्तल ने की। मंचासीन अतिथियो में समिति संरक्षक राजीव शाह, विद्यालय प्राचार्य रविंद्र पाल सिंह, समाज सेवी हरचरन सिंह (चन्नी) मौजूद रहे। संचालन समिति अध्यक्ष पवन सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा ने डायल 100, वूमेन हैल्प लाइन नंबर 1090, 101, 108 के अलावा एन्टी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्प डेस्क, दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा एक्ट के बारे में जानकारी और उसके प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए भी बालिकाओं को जागरूक किया।

उन्होंने कहा अगर छात्राएं जूड़ा, करांटे सीखना चाहतीं हैं तो उनके लिए विद्यालय में एक सप्ताह का कैंप लगाया जा सकता है। अंत में प्रभारी राजेश गुप्ता ने धन्यवाद एव आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के सचिव संदीप शर्मा, विवेक चड्डा, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अच्छे भाई के साथ विद्यालय की आचार्या उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय का विशेष सहयोग रहा।