Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया

सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन कैंप कार्यालय श्री राधाकृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुभकामना सभा का आयोजन प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह गहलौत थे।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने केक काटते हुये कहा कि सोनिया गांधी त्याग की देवी हैं। जिन्होंने देश का सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री पद भी ठुकरा दिया था। क्योंकि वह उस गांधी परिवार की बहू हैं जिस गांधी परिवार का इतिहास त्याग और कुर्बानियों से भरा हुआ है। वहां पद की लोलुपता नहीं है। वहां देश के विकास की योजनायें हैं, वहां देश को एक धागे में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई-भाई को पिरोने की कामना है। ऐसी महान महिला को शहर कांग्रेस कमेटी नमन करती है और उनके दीर्घायु की कामना परम प्रभु परमात्मा से करती है। पुष्पेंद्र फौजदार व रोशनलाल ने सोनिया गांधी को देश की सबसे सशक्त महिला बताया। सलमा बेगम एवं रीना कप्तान ने कहा कि सोनिया गांधी महिलाओं की प्रेरणा स्रोत है। समारोह का संचालन शहर महामंत्री ललतेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना राजकुमार पचैरी, पन्नालाल, संजय कप्तान, मधुर मनोहर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, शशि गुरु, महेश बाबू गुप्ता, बॉबी यादव, कपिल नरूला, डॉ. रमन गुप्ता, पन्नालाल, अजय गौड़ एड., आरके राजू, विजेन्द्र विजय सिंह, नारायण प्रसाद, सत्यप्रकाश शर्मा आदि ने की।